सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मोलीलाल यादव लेंगे भाग

Updated:
विज्ञापन
सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मोलीलाल यादव लेंगे भाग

जामताड़ा. राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ से जुड़े पहलवान मोतीलाल यादव भाग लेंगे.

विज्ञापन

जामताड़ा. गुजरात के अहमदाबाद में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ से जुड़े पहलवान मोतीलाल यादव भाग लेंगे. बता दें कि नवंबर में पलामू जिलांतर्गत हरिहरगंज में राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता-2025 हुई थी. जिसमें इन्होंने 79 भार वर्ग के फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक प्राप्त कर झारखंड टीम में जगह सुनिश्चित की थी. इसके उपरांत रांची खेल गांव होटवार में झारखंड कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में कड़ी अभ्यास किया. झारखंड राज्य कुश्ती टीम में मोतीलाल यादव ने अपनी जगह पक्का की. मोतीलाल यादव पिछले 4 वर्षों से विभिन्न राज्यों में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. मौके पर जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मोतीलाल यादव उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भैया, सूरज कुमार पासवान, भास्कर चांद, नितेश सेन, अरुप मित्र, भूपेश गुप्ता, अमित राय, बापी दत्ता, रणदीप गुप्ता, अमित मंडल ने उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola