सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : प्रभारी बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : प्रभारी बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में आवास योजना, मनरेगा और आदि कर्मयोगी अभियान की पंचायतवार समीक्षा हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में आवास योजना, मनरेगा और आदि कर्मयोगी अभियान की पंचायतवार समीक्षा हुई. बैठक में योजनाओं की प्रगति और पारदर्शिता पर चर्चा हुई. प्रभारी बीडीओ ने कहा कि जिन लाभुकों ने आवास योजना की राशि लेने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं किया है, उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी. कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मनरेगा में उन्होंने निर्देश दिया कि पुरानी योजनाओं को शीघ्र क्लोज करें. ग्राम स्तर पर उपयोगी योजनाओं का चयन करें. मौके पर एइ कुमार अनुराग, जेइ कैलाश कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, सुशांत कुमार, गौतम मंडल, वकील मरांडी, रवि उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola