मंझलाडीह ने दुलाडीह को 5-4 गोल से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
मंझलाडीह ने दुलाडीह को 5-4 गोल से किया पराजित

जामताड़ा. सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होना है. इसके तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड में फुटबॉल खेल का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होना है. इसके तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड में फुटबॉल खेल का शुभारंभ हुआ. मंझलाडीह स्थित फुटबॉल मैदान में एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला मंझलाडीह तथा दुलाडीह के बीच खेला गया. फाइनल खेल का शुभारंभ संयोजक सह मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीम एक-एक गोल कर बराबरी पर थी. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का निर्णय लिया गया, जिसमें मंझलाडीह ने दुलाडीह को 5-4 गोल से पराजित किया. अंत में विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर रही है, ताकि गांव में छिपी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा सकें. उन्होंने नयी खेल नीति से खिलाड़ियों को होने वाले फायदे से अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola