चयनित कन्याओं के बीच बांटी गयी लहंगा व पीली साड़ी

Updated:
विज्ञापन
चयनित कन्याओं के बीच बांटी गयी लहंगा व पीली साड़ी

जामताड़ा. जिले में 25 और 26 अप्रैल को भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा के गांधी मैदान में 25 और 26 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह समारोह फिल्म अभिनेता चंकी पांडे करेंगे शिरकत संवाददाता, जामताड़ा. जिले में 25 और 26 अप्रैल को भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गयी है. शनिवार को चयनित कन्याओं के बीच लहंगा और पीली साड़ी का वितरण किया गया. आयोजन समिति ने इसे कार्यक्रम का शुभारंभ बताया. कहा कि विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. आयोजक तरुण कुमार गुप्ता, संयोजक नित्य गोपाल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी मोहनलाल बर्मन तथा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से चयनित कन्याओं को लहंगा और पीली साड़ी प्रदान किया. तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कुल 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह जामताड़ा के गांधी मैदान में 25 और 26 अप्रैल को संपन्न होगा. 25 अप्रैल को मेहंदी रस्म होगी, जिसमें सभी कन्याएं पीली साड़ी पहनकर शामिल होंगी. वहीं 26 अप्रैल को मुख्य विवाह समारोह में सभी कन्याएं लहंगा पहनकर मंडप में पहुंचेंगी. सामूहिक शादी समारोह में फिल्म अभिनेता चंकी पांडे शिरकत करेंगे. नपं अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटियों की शादी धूमधाम से हो. वहीं बेटियां भी चाहतीं हैं कि उनकी शादी अच्छे परिवार में सम्मानपूर्वक हो, लेकिन कई परिवार आर्थिक तंगी या अन्य मजबूरियों के कारण अपनी बेटियों की शादी मनचाहे तरीके से नहीं कर पाते. ऐसे परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना उनके लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola