अपहृत युवक लौटा घर, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
अपहृत युवक लौटा घर, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव से दो दिन पूर्व अपहृत युवक इकराम अंसारी सोमवार को अपने घर आया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव से दो दिन पूर्व अपहृत युवक इकराम अंसारी सोमवार को अपने घर आया. उसके परिवार वालों ने इसकी सूचना करमाटांड़ थाने को दी. थाना प्रभारी ने इकराम के घर पहुंच कर उससे पूछताछ की. इकराम को लेकर छायटांड़ मोड़ पहुंचे, जहां पुलिस ने हसीब अंसारी को हिरासत में लिया. पुलिस दोनों को साथ लेकर विभिन्न जगहों में छापेमारी कर रही है. वहीं इकराम के पिता इमरान अंसारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके बेटा को हसीब अंसारी ने रात्रि 10:00 बजे फोन कर घर के बाहर बुलाया था. उसके बाद से पुत्र वापस घर नहीं आया. इधर-उधर खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिला तो दूसरे दिन थाने में आवेदन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola