गोदामो में अलग-अलग मदों के अनाज अलग रखें : एसआरओ

Updated:
विज्ञापन
गोदामो में अलग-अलग मदों के अनाज अलग रखें : एसआरओ

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खाद्य गोदाम का शनिवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसआरओ) धनबाद जिआउल अंसारी व डीएसओ जामताड़ा डॉ राजशेखर कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खाद्य गोदाम का शनिवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसआरओ) धनबाद जिआउल अंसारी व डीएसओ जामताड़ा डॉ राजशेखर कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. दोनों पदाधिकारियों ने गोदाम में अनाज के स्टॉक, रख रखाव, आगम और निर्गत पंजी की बारीकी से अवलोकन किया. यह निरीक्षण झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति विभाग लिमिटेड के गोदामों के मानक प्रक्रियाओं के अनुपालन के आलोक में किया गया. पदाधिकारियों ने एजीएम जयदेव मुर्मू को निर्देश दिया कि गोदाम में अलग अलग मदों के अनाज अलग रखना है, ताकि किसी भी समय इसकी पहचान सुगमतापूर्वक हो सके. कहा कि गोदाम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखना है. राशन कार्डधारकों को समय पर अनाज उपलब्ध करायें. मौके पर एमओ देवराज गुप्ता, मो इमरान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola