इंटर विज्ञान में करमाटांड़ के विशाल जिला टॉपर तो अणु कुमारी बनीं सेकेंड टॉपर

Updated:
विज्ञापन
इंटर विज्ञान में करमाटांड़ के विशाल जिला टॉपर तो अणु कुमारी बनीं सेकेंड टॉपर

जामताड़ा. जैक बोर्ड ने इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जैक बोर्ड ने इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष जामताड़ा जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आरजीआरजी प्लस टू स्कूल, करमाटांड के छात्र विशाल कुमार ने 470 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में टाॅप स्थान हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है. दूसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय की छात्रा अन्नु कुमारी रहीं, जिन्होंने 469 अंक प्राप्त किए. तीसरे और चौथे स्थान पर आरके प्लस टू हाइस्कूल, नाला के विद्यार्थी विद्युत घोष और लोकेश गोराई रहे, जिन्हें क्रमशः 467 और 460 अंक प्राप्त किये हैं. पांचवें स्थान पर नाला इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र ने 459 अंक प्राप्त किए, जबकि आरके प्लस टू हाइस्कूल, मंझलाडीह के छात्र ने 459 अंक के साथ शीर्ष सूची में स्थान बनाया. छठे और सातवें स्थान पर गवर्नमेंट प्लस टू हाइस्कूल मिहिजाम के कालीचरण गोराई (458 अंक) और अमन खान (457 अंक) रहे. आठवें स्थान पर आरके प्लस टू हाइस्कूल, नाला के सौरव पटनायक ने 454 अंक प्राप्त किये. नौवें स्थान पर करमाटांड़ की सोनम कुमारी 453 अंकों के साथ रहीं, जबकि दसवें स्थान पर बापी गोराई प्लस टू आरके हाइस्कूल, बागडेहरी के छात्र ने 452 अंक प्राप्त कर टाॅप टेन में जगह बनायी. विज्ञान संकाय में भी जामताड़ा जिले के आरजीआरजी प्लस टू स्कूल, करमाटांड़ और आरके प्लस टू हाइस्कूल नाला के तीन-तीन विद्यार्थियों ने टाॅप टेन में स्थान हासिल किया है. परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है. वाणिज्य संकाय में पवन केसरी ने 432 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. पवन गवर्नमेंट प्लस टू हाइस्कूल मिहिजाम के छात्र हैं. दूसरे स्थान पर आरके प्लस टू हाइस्कूल नाला की छात्रा तानिया साधु रही हैं. उन्हें 410 अंक प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा कला संकाय में में प्रवीण कुमार यादव 463 अंक प्राप्त कर जिला टाॅपर बना है. प्रवीण गवर्नमेंट प्लस टू हाइस्कूल मिहिजाम के छात्र हैं. दूसरे स्थान पर आर प्लस टू हाइस्कूल अफजलपुर की छात्रा नियति सिंह रही है, उन्हें 456 अंक प्राप्त हुए हैं. तीसरे स्थान गवर्नमेंट प्लस टू हाइस्कूल के विद्यार्थी जीवन कुमार रहे हैं, उन्हें 441 अंक मिले हैं. ……………………. कॉमर्स टॉप टेन पवन केसरी 432 प्लस टू स्कूल मिहिजाम तान्या साधु 410 प्लस टू स्कूल नाला प्रियांशु यादव 392 जेजेएस इंटर कॉलेज, मिहिजाम सिमंत मुर्मू 392 सिंहवाहिनी प्लस टू स्कूल, कुंडहित हिरत मित्र 387 प्लस टू स्कूल नाला विवेक कुमार रजक 386 प्लस टू स्कूल मिहिजाम विकास मंडल 382 प्लस टू स्कूल नाला शीतल कुमार 378 प्लस टू बालिका स्कूल जामताड़ा लीजा दास 372 जेजेएस इंटर कॉलेज मिहिजाम विशाल मित्र 367 प्लस टू स्कूल नाला नाला जसमीन कौर 359 प्लस टू स्कूल मिहिजाम चोटन वाद्यकर 359 सिंहवाहिनी प्लस टू स्कूल कुंडहित

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola