जिले के 12 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा आज, 3624 परीक्षार्थी होंगे शामिल : डीसी

Updated:
विज्ञापन
जिले के 12 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा आज, 3624 परीक्षार्थी होंगे शामिल : डीसी

जामताड़ा. झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्रों में रविवार को आयोजित होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्रों में रविवार को आयोजित होगी. इसे लेकर डीसी आलोक कुमार ने ब्रीफिंग की. डीसी ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. कहा कि कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग करेंगे. केंद्राधीक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेवारी होगी कि परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हो. किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने निर्धारित समय से परीक्षा केंद्र को खोलने, परीक्षार्थियों के लिए केंद्र के बाहर बैग आदि रखने के लिए सुरक्षित स्थान चिह्नित करने आदि निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी, आप सभी लोग पूरी निष्ठा से परीक्षा को कंडक्ट कराएं. जानकारी हो कि झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के निमित्त कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं. दोनों पालियों यथा प्रथम (पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे अपराह्न तक) एवं द्वितीय पाली (अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) में परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा में कुल 3624 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola