झामुमो नेता ने नवनिर्वाचित सांसद का किया स्वागत

Updated at : 12 Jun 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो नेता ने नवनिर्वाचित सांसद का किया स्वागत

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने दुमका लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद नलिन सोरेन से मुलाकात कर बधाई दी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. दुमका लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद नलिन सोरेन को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने बधाई दी है. मुलाकात के दौरान पुष्प-गुछ देकर सांसद का स्वागत किया. रांची जाने के क्रम में सांसद ने जामताड़ा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. सांसद ने कहा कि दुमका लोकसभा के सभी महागठबंधन कार्यकर्ता और जनता के आशीर्वाद से मैं सांसद बना हूं. गुरुजी शिबू सोरेन ने झामुमो का सिंबल देकर विश्वास मुझ पर जताया. यहां की जनता ने आशीर्वाद देकर मुझे जिताकर कामयाब कर दिखाया. वर्षों से उपेक्षित दुमका लोकसभा को विकास के पथ पर ले जाऊंगा. यह आप सबको विश्वास दिलाता हूं. अब हम सभी की यह जिम्मेवारी बनती है कि क्षेत्र में जरुरी कार्य की रुपरेखा तैयार कर अमलीजामा पहनाया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola