झारखंड कल्याण संघर्ष मंच ने कोषाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
झारखंड कल्याण संघर्ष मंच ने कोषाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

विद्यासागर. करमाटांड़ यज्ञ मैदान में झारखंड कल्याण संघर्ष मंच के सदस्यों ने सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ यज्ञ मैदान में झारखंड कल्याण संघर्ष मंच के सदस्यों ने सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. आयोजन मंच के कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता की याद में किया गया, जिनका पांच दिनों पूर्व गंभीर बीमारी से इलाज के दौरान निधन हो गया था. श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. सदस्यों ने अपने साथी को याद करते हुए कहा कि राधेश्याम गुप्ता एक मिलनसार, सरल एवं ईमानदार व्यक्तित्व थे. मंच की गतिविधियों में उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा है. मौके पर जयदेव मंडल, प्रताप गुप्ता, विकास मंडल, राजीव गुप्ता, भूदेव मंडल, विकास गुप्ता, चुन्नू मंडल, अजीत मंडल, राम रतन मंडल, रामदेव मंडल, गोविंद मंडल, पप्पू मंडल, राजकुमार मंडल, चंद्रशेखर यादव, अनिल मंडल इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola