जांच टीम ने शिकरपोसनी जोरिया पर पुल निर्माण अगले आदेश तक रोका

Updated:
विज्ञापन
जांच टीम ने शिकरपोसनी जोरिया पर पुल निर्माण अगले आदेश तक रोका

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के शिकरपोसनी जोरिया पर ग्रामीण विकास प्रमंडल जामताड़ा की ओर से पुल निर्माण कराया जा रहा है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद भी संवेदक अपने मनमानी तरीके से कर रहा था काम डीसी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच टीम गठन कर करायी जांच प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के शिकरपोसनी जोरिया पर ग्रामीण विकास प्रमंडल जामताड़ा की ओर से पुल निर्माण कराया जा रहा है. नींव की खुदाई माप के अनुरूप नहीं हुई है. इस मामले को डीसी रवि आनंद ने संज्ञान में लिया. इसे लेकर डीसी रवि आनंद ने एक जांच टीम का गठन किया. जांच टीम में शामिल आइटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर जुगनू मिंज, एइ अमित कुमार, कनीय अभियंता विजय रवानी शुक्रवार को योजना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान संवेदक की ओर से मनमानी तरीके से किए जा रहे निर्माण को रोका. अगले आदेश के बाद ही निर्माण चालू कराया जायेगा. ज्ञात हो कि ग्रामीण विकास प्रमंडल जामताड़ा की ओर से 3 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से शिकरपोसनी जोरिया पर पुल निर्माण कराया जा रहा है. 17 अक्तूबर को ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कार्य को रोका था, जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार बमबम एवं कनीय अभियंता विजय रवानी स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान नींव की खुदाई कम लगी. मापी के बाद नींव को तोड़ कर और 5 फीट फिर से निर्माण करने का आदेश दिया, लेकिन संवेदक ने निर्माण लगातार जारी रखा. ग्रामीणों के विरोध एवं शिकायत को लेकर 18 अक्तूबर को प्रभात खबर में सिकरपोसनी जोरिया पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुआ था. इसके बाद डीसी रवि आनंद ने मामला को संज्ञान में लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोम��टेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola