ePaper

तेज धूप से बढ़ी गर्मी, पंखा-कूलर सब फेल

Updated at : 10 Jun 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप से बढ़ी गर्मी, पंखा-कूलर सब फेल

लगातार तीन दिनों से निकल रही तेज धूप की वजह से एक बार फिर से गर्मी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

फतेहपुर. लगातार तीन दिनों से निकल रही तेज धूप की वजह से एक बार फिर से गर्मी शुरू हो गयी है. कुछ दिनों पहले हुई बारिश से लोगों में उम्मीद जागी थी कि अब मौसम ठंडा हो जाएगा, लेकिन यह उम्मीद टूटती नजर आ रही है. सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. तेज धूप से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया. उमस भरी गर्मी से लोगों को घर में रहना भी मुश्किल हो रहा है, जिस कारण आमजन पेड़ का सहारा लेकर पूरा दिन बीता रहे हैं. शाम तक उमस से लोग पसीने से तरबतर से रहे. पंखे-कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सुबह से ही तीखी धूप हो जा रही है. गर्मी से लोगों की बदली दिनचर्या से व्यावसायिक गतिविधि भी प्रभावित हो रहा रहा है. देह को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान मिहिजाम. देह को झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का परेशान कर दिया है. सोमवार से हालात और भी बेकाबू होने लगा है. लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग घरों मेंं कैद रहने को विवश हैं. साेमवार को पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. लू चलने से हालात और भी बेकाबू है. सुबह नौ बजते ही लोगों का सामना गर्म हवा से होने लगता है, जिसका परिणाम है कि लोग जल्द से जल्द अपना काम निपटा कर घर वापस लौटने की चाह रखते हैं. गर्मी से बाजार में भी सन्नाटे का माहौल देखा जा रहा है. बाजार में दिन में भीड़ भाड़ का माहौल नहीं रहता है. सड़कें सुनी रहती है वाहनों का आवागमन भी धीमा हो गया है. गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ का सहारा लोग ले रहे हैं. बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए मिट्टी के सुराही व घड़ा की बिक्री बढ़ी है्. तेज धूप व गर्म हवा से प्रभावित लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. निजी चिकित्सा केंद्राें में ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola