डीएवी में ग्रीटिंग निर्माण व गायन प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
डीएवी में ग्रीटिंग निर्माण व गायन प्रतियोगिता आयोजित

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, गायन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, गायन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एलकेजी-यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए पर्ण चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एलकेजी में आदित्या कुमारी-प्रथम, शिवयम श्री यादव-द्वितीय व नायसा मरांडी-तृतीय स्थान पर रहे. यूकेजी में मो अली जान-प्रथम, श्लोक पंडित-द्वितीय व तीशा सान्वि टुडू-तृतीय स्थान पर रही. कक्षा पहली एवं दूसरी में राखी पर अभिवादन पत्र निर्माण प्रतियोगिता में अपेक्षा यादव-प्रथम, नंदिनी माजी- द्वितीय एवं प्रियंक माजी-तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा तीसरी से पांचवीं के लिए आयोजित गायन प्रतियोगिता में ईशानी मालवीय-प्रथम, प्रेम राज-द्वितीय एवं अभ्रदीप एंड समूह तृतीय स्थान पर रहे. छठी से आठवीं कक्षा के लिए आयोजित आजाद भारत आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में श्रेया भारती-प्रथम, अंकन मंडल और राजराजेश्वर दत्त-द्वितीय एवं श्रेया गौतम-तृतीय स्थान पर रहे. नौवीं व 11वीं कक्षा के लिए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आयोजित अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में आदिला रहमान-प्रथम, अनुष्का आर्यन-द्वितीय व श्रद्धा शर्मा-तृतीय स्थान पर रहीं. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने विजेताओं को बधाई दी. कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में कौशल का विकास होता है. उन्हें नये-नये तथ्यों की जानकारी मिलती है. मौके पर प्रदीप्तो दास सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola