बामनडीहा में महिला सशक्तिकरण के लिए हुई ग्रामसभा

Updated:
विज्ञापन
बामनडीहा में महिला सशक्तिकरण के लिए हुई ग्रामसभा

जामताड़ा. फतेहपुर प्रखंड के बामनडीहा गांव में नव भारत जागृति केंद्र के बैनर तले मुखिया संतोष टुडू की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. फतेहपुर प्रखंड के बामनडीहा गांव में नव भारत जागृति केंद्र के बैनर तले मुखिया संतोष टुडू की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. ग्रामसभा में जर्जर हालत में बंद प्राथमिक विद्यालय भवन, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास व आर्मी प्रशिक्षण केंद्र को उपयोग लाने का निर्णय लिया गया, जिसे गैर सरकारी संगठन नव भारत जागृति केंद्र एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरणा केंद्र एवं युवा प्रशिक्षण केंद्र चलाए जाने पर ग्रामीणों ने सहमति जतायी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बामनडीहा पंचायत के पांच गांवों में समग्र ग्रामीण विकास कार्य का संचालन कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, कृषि विकास, पर्यावरण विकास कार्य कर रही है. मौके पर उप मुखिया मो मोनू, एनबीजेके मैनेजर दिनेश यादव, एसके साहब अंसारी, फील्ड ऑफिसर चिरंजीत पॉल, विपुल मंडल, सदस्य मिराज अली, शराफत अली, शेख पियारुद्दीन, हिजबुल्लाह, जाकिर हुसैन, शेख सलीम, शेख अलीम, शेख शराफत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola