दुर्गा मंदिर में मां लक्खी की धूमधाम से हुई पूजा

Updated:
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में मां लक्खी की धूमधाम से हुई पूजा

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार की देर रात हर्षोल्लास के साथ मां लक्खी की पूजा हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार की देर रात हर्षोल्लास के साथ मां लक्खी की पूजा हुई. यह पूजा शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में की जाती है. प्रति वर्ष समिति मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद इस मंडप में मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित करती है. विधि विधान के साथ पूजा की जाती है. पूजा में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. रात में पूजा समापन होने के बाद खीर और पुआ का प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर लक्खी पूजा समिति के विनोद मंडल, प्रभु मंडल, धनंजय मंडल, विक्रम मंडल, महेंद्र मंडल, विनोद शाह, छोटू शाह, शिवनारायण मंडल, अजय यादव, भागीरथ मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola