डाकिया योजना के लाभुकाें दिया गया मुफ्त अनाज

Updated:
विज्ञापन
डाकिया योजना के लाभुकाें दिया गया मुफ्त अनाज

जामताड़ा. चंद्रदीपा पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला में पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. चंद्रदीपा पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला में पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत अभियान चलाया गया. इस दौरान बीएसओ रविंद्र सोरेन की देखरेख में टीम ने घर-घर जाकर पहाड़िया आदिवासी परिवारों के बीच नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया. अभियान को सफल बनाने में स्थानीय डीलर प्रतिनिधि सपन मंडल भी शामिल हुए. टीम ने दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचकर लाभुकों को उनके घर पर ही अनाज उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा. अपने घर पर ही खाद्यान्न मिलने से पहाड़िया टोला के कार्डधारियों में खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने इस पहल के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलती है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola