क्वार्ज व बालू ढुलाई कर रहे हाइवा समेत चार ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
क्वार्ज व बालू ढुलाई कर रहे हाइवा समेत चार ट्रैक्टर जब्त

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर खनन निरीक्षक अखिलेश कुम��र ने शुक्रवार को अवैध परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

– डीसी के निर्देश पर खनन निरीक्षक ने क्षेत्र में की छापेमारी संवाददाता, जामताड़ा. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को अवैध परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. जामताड़ा थाना क्षेत्र से अवैध परिवहन कर रहे एक हाइवा व चार ट्रैक्टर को जब्त किया है. बताया कि क्वार्ज (सफेद पत्थर) से भरा एक हाइवा, बोल्डर लदा दो ट्रैक्टर व बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया गया है. सभी वाहनों को जामताड़ा थाना को सुपुर्द किया गया है. खनन निरीक्षक ने बताया कि सभी जब्त वाहनों से कागजात की मांग की गयी है. कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. कुंडहित से गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त कुंडहित. खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने कुंडहित थाना क्षेत्र के जीतुहीड़ मोड़ के समीप गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर हार्डवेयर दुकान से गड़जोड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान राजनगर–मुर्गाबनी मुख्य सड़क पर जीतुहीड़ मोड़ के पास जिला खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर को रोककर कागजातों की मांग की. समुचित कागजात उपलब्ध नहीं रहने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई के लिए कुंडहित थाने को सुपुर्द किया गया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला खनन निरीक्षक द्वारा ट्रैक्टर जब्त किया गया है. आवश्यक कागजातों की जांच जिला खनन विभाग द्वारा की जायेगी. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola