मंत्री ने रजेया नदी पर सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई योजना का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने रजेया नदी पर सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई योजना का किया शिलान्यास

नारायणपुर. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को जामताड़ा प्रखंड के सिलदहा गांव स्थित रजेया नदी पर मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा संचालित उद्धव सिंचाई योजना का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को जामताड़ा प्रखंड के सिलदहा गांव स्थित रजेया नदी पर मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा संचालित उद्धव सिंचाई योजना का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के अधीन आने वाले स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों अथवा कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी. इसे लेकर पहले ही निर्देश जारी कर दिए गये हैं. कहा कि राज्य में कहीं भी कोई घटना घटती है तो भाजपा के लोग उन्हें जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि वह दिन-रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं. कहा कि राज्य की जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता हूं. ईमानदारी से काम करने वाले को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, लेकिन हर घटना के लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया जाता है, जो काफी दुखद है. कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं. डिग्री कॉलेज और पावर ग्रिड के बाद अब मेडिकल कॉलेज की भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जायेगा. उन्होंने जमशेदपुर में एक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार द्वारा आत्महत्या के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि डीलर उनके विभाग के अंतर्गत आते हैं. सरकार पीड़ित परिवार के हर सुख-दुख में साथ है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी. मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सिंचाई योजना की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. योजना पूर्ण होने के बाद किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्राप्त होगी. मौके पर बीरबल अंसारी, पंचायत के मुखिया, निशपति हांसदा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola