शिबू सोरेन के निधन पर फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित

Updated:
विज्ञापन
शिबू सोरेन के निधन पर फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित

जामताड़ा. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित कर दी गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित कर दी गयी है. मांझी परगाना सरदार महासभा व सिदो-कान्हू मुर्मू सेवा समिति ने शोकसभा आयोजित शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार बास्की ने कहा कि गुरुजी के चले जाने से पूरा संताल समाज ही नहीं, बल्कि झारखंडी जनमानस के लिए क्षति है. मांझी परगाना सरदार महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि हम सभी गुरुजी के निधन से काफी दुखी हैं. सिदो- कान्हू मुर्मू सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद टुडू ने कहा कि गुरुजी झारखंड के इतिहास का वह नाम है, जिनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी गयी. आंदोलनकारी नेता नंदलाल सोरेन ने भी आंदोलन के समय को याद करते हुए शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. मौके पर बलदेव मुर्मू, रामलाल मरांडी, गिरजानंद हेंब्रम, श्याम कुमार सोरेन, नाजिर सोरेन, सिकंदर टुडू, लालदेव मुर्मू, बिजेंद्र मुर्मू, परिमल टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑट��मेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola