जामताड़ा में निकला फ्लैग मार्च, बकरीद शांति से मनाने की अपील

जामताड़ा. बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
पुलिस शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में रख रही है पैनी नजर संवाददाता, जामताड़ा. बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बकरीद की पूर्व संध्या बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ वसीम राजा ने किया. फ्लैग मार्च में साइबर डीएसपी अमित रविदास, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो समेत पुलिस बल शामिल हुए. फ्लैग मार्च शहर के कोर्ट मोड़, सुभाष चौक, बाजार रोड सहित अन्य इलाकों से होकर गुजरा. एसडीपीओ ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील की. कहा कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है. थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










