कुंडहित में भी ध्वजारोहण का समय निर्धारित

Updated:
विज्ञापन
कुंडहित में भी ध्वजारोहण का समय निर्धारित

कुंडहित में भी ध्वजारोहण का समय निर्धारित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सरकारी, गैर-सरकारी, राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बीडीओ ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत गाजे-बाजे के साथ होगी. विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया. झंडोत्तोलन कार्यक्रम सुबह 7:25 बजे प्राथमिक विद्यालय बाघाशोला से शुरू होकर 10:10 बजे कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में समाप्त होगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कार्यालय एवं संस्थान निर्धारित समय में झंडोत्तोलन कार्य पूर्ण करेंगे. सुबह 7:25 बजे प्राथमिक विद्यालय बाघाशोला से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय (7:42 बजे), सिंहवाहिनी पल्स टू उच्च विद्यालय (7:57 बजे), भागवत झा आजाद इंटर कॉलेज (8:15 बजे), डिग्री महाविद्यालय कुंडहित (8:18 बजे), पशुपालन कार्यालय (8:25 बजे), आरईओ कार्यालय (8:30 बजे), किसान भवन (8:53 बजे), अंचल सह प्रखंड कार्यालय (9:00 बजे), कुंडहित पुलिस निरीक्षक कार्यालय (9:25 बजे), कुंडहित थाना (9:30 बजे), एनजीओ प्रगति कार्यालय (9:55 बजे) और कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (10:10 बजे) सहित लगभग 40 सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा. मौके पर जिप सदस्य रीना मंडल, उपप्रमुख नसीबुल खान, एएसआई संजय कुमार दास, 15वें वित्त आयोग के प्रखंड कोर्डिनेटर अनूप मंडल, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, स्वच्छ भारत मिशन के कोर्डिनेटर रफीक हुसैन, प्रधान लिपिक अबरार अहमद खान सहित कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola