फतेहपुर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

फतेहपुर. चौकुन्दा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया.
फतेहपुर. चौकुन्दा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. एएसआF मारसेलियस टुडू के नेतृत्व में पुलिस बल ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की. वाहनों के डिक्की, सीट के नीचे रखे सामान सहित कागजातों की जांच की गयी. बिना कागजात वाले चालकों को आवश्यक निर्देश दिए. लोगों से अपील की गयी कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ में रखें और यातायात नियमों का पालन करें. एएसआइ ने बताया कि आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कि आपराधिक या अवांछित घटना रोकी जा सके. शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










