एसएचजी महिलाओं ने स्वनिर्मित सामग्रियों की लगायी प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन
एसएचजी महिलाओं ने स्वनिर्मित सामग्रियों की लगायी प्रदर्शनी

मिहिजाम. हर घर तिंरगा-हर घर स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मिहिजाम नगर परिषद के सभागार में तिरंगा मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. हर घर तिंरगा-हर घर स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मिहिजाम नगर परिषद के सभागार में तिरंगा मेला का आयोजन किया गया. इसमें 09 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया. एसएचजी महिलाओं की ओर से निर्मित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगायी गयी. यथा हस्त निर्मित चादर, टेडी बियर, बिचाली का कलाकृति, केक, पीजा आदि सामग्री की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने आयोजित प्रदर्शनी की सराहना की. कहा, बाजार के आवश्यकता और मांग के अनुसार वस्तुओं का निर्माण करें. सरकार द्वारा सभी समूहों को आत्मनिर्भर करने के लिए वित्तीय सहायता के अलावा बैंक लिंकेज, मुद्रा लोन इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है. निर्मित सामग्रियों का मार्केट लिंकेज करने में सहायता प्रदान की जायेगी. मौके पर सिटी मैनेजर विजय कुमार, विशाल सिंह, रामू बाउरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola