प्रावि हाथकाठी हिंदी में बच्चों का नामांकन शुरू

Updated at : 06 Apr 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रावि हाथकाठी हिंदी में बच्चों का नामांकन शुरू

हिरणपुर. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

हिरणपुर. प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिंदी में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया रगदा सोरेन उपस्थित रहे. विद्यालय परिसर में नामांकन शिविर भी लगाया गया, जहां शिक्षकों ने अभिभावकों को नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. इसमें निशुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोषाहार, किताब-कॉपी एवं छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं शामिल हैं. मुखिया रगदा सोरेन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालयों में कराएं, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके. उन्होंने सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने पर जोर दिया. शिविर में कई बच्चों का ऑन-द-स्पॉट नामांकन भी हुआ. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नये शैक्षणिक-सत्र में अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए जागरुकता अभियान लगातार चलाया जायेगा.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola