पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का विद्यालय में करें नामांकन : बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का विद्यालय में करें नामांकन : बीइइओ

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के बीआरसी में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता बीइइओ सर्किल मरांडी ने की.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के बीआरसी में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता बीइइओ सर्किल मरांडी ने की. बैठक का संचालन बीपीओ सावित्री किस्कू ने किया. बीइइओ ने शिक्षकों को पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का नामांकन करने और सभी छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालय में प्रयास कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट इंपैक्ट का पालन करने का निर्देश दिया. रेल प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, इको क्लब के गठन एवं विद्यालय में पौधरोपण और उसका रख-रखाव करने को कहा. ई-विद्या वाहिनी में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया. बीपीओ सावित्री किस्कू ने प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय के पोषण वाटिका में मौसमी सब्जी एवं पौधे लगाने काे कहा. एनीमिया उन्मूलन के लिए आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट का वितरण और रजिस्टर संधारण करने को कहा. बीआरपी गोवर्धन कुमार ने सत्र 2023-24 और 2024-25 के वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राओं लिए साइकिल की उपयोगिता 2 प्रतियों में जमा करने काे कहा. मौके पर शिक्षक विद्या सागर, अमरनाथ दास, दिनेश राणा, विकास कुमार, श्याम कुमार सिंह, अनिमेष मंडल, समीर कुमार यादव, सुधीर मंडल, शिक्षिका जयंती रानी, रीता सुमन, सहायक अध्यापक टुनटुन पोद्दार, छोटेलाल मंडल, गोविंद मंडल, सुबोध चंद्र मोदी, सीआरपी राजेश गुप्ता, मकसूद अंसारी, भवेश चंद्र मंडल, ललन कुमार, विनय भैय्या, बीआरपी सरफराज, गोवर्धन कुमार, एकाउंटेंट नोनी गोपाल मंडल, ऑपरेटर निधि कुमारी, पवन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola