महिलाओं की बैठक में शिक्षा व सामाजिक एकता पर जोर

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं की बैठक में शिक्षा व सामाजिक एकता पर जोर

नारायणपुर. दुलाडीह एवं पदमपुर गांव की महिलाओं ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित हुए.

विज्ञापन

नारायणपुर. दुलाडीह एवं पदमपुर गांव की महिलाओं ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित हुए. महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एकजुटता तथा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की. महिलाओं ने राज्य सरकार की मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, बिजली बिल माफी योजना की सराहना की. झारखंड सरकार व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया. फुरकान अंसारी ने कहा कि बच्चों, विशेषकर बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा. मौके पर बसंती देवी, नमिता देवी, ममता देवी, आरती देवी, प्रियंका कुमारी, बबिता देवी आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola