आठवीं व 10वीं पास युवक-युवतियों मिलेगा प्रशिक्षण : राज्य समन्वयक

Updated:
विज्ञापन
आठवीं व 10वीं पास युवक-युवतियों मिलेगा प्रशिक्षण : राज्य समन्वयक

कुंडहित. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड सभागार में मुखिया एवं जलसहियाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड सभागार में मुखिया एवं जलसहियाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की. राज्य समन्वयक अब्दुल जब्बार ने जलसहियाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से आठवीं पास युवतियों व 10वीं पास युवकों का चयन कर सरकार की ओर से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण उपरांत कार्य में नियोजन का प्रावधान है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. एसएनए स्पर्श फंड के लिए आइडी फॉर्मेट भी जमा लिया गया. इसी क्रम में मास्टर व एक्टिव जलसहिया को सम्मानित किया गया. मौके पर जेइ अमन कुमार, मो. रफीक हुसैन, आशीष गोप, मुखिया विमला हांसदा, शंकर कोड़ा, शत्रुघ्न सोरेन सहित जलसहिया बुल्टी चौधरी, बेबीरानी नायक, काकुली घोष, शिखा चौधरी, ललिता रूईदास, रिंकू फौजदार, रंजू गोराई, रेखा किस्कू, सरला मुर्मू मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola