सांप काटने से आठ वर्षीय बच्चे की बिगड़ी तबीयत

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के सहरपुर (पिठवाडीह) गांव में सोमवार की शाम सांप काटने से एक आठ वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ गयी.
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के सहरपुर (पिठवाडीह) गांव में सोमवार की शाम सांप काटने से एक आठ वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ गयी. जानकारी के अनुसार, समसुल अंसारी का पुत्र सहबाज अंसारी खेत में मछली मारने गया था. उसे अचानक किसी जहरीले सांप ने काट लिया. घटना से घबराए परिवार वाले तत्काल उसे नारायणपुर सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. उसे एंटीवेनम दवा दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










