आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज

नारायणपुर. नवाडीह गांव निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. नवाडीह गांव निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने शनिवार को नारायणपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज एफआईआर (कांड संख्या 117/2025) में कुल आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता जुलैखा खातून ने पति शेख मुर्तजा, ससुर इमामुद्दीन अंसारी, ननद मोकेसीन मोहतरमा सहित अन्य पर दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट करने व उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता वर्तमान में मायके में रह रही है. नामजद आरोपियों में शेख मुस्तफा, शेख मुस्लिम, अलीमा बीबी, शेख राजू, शेख रवी, शाहिन प्रवीन, अफसाना प्रवीन सहित अन्य शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola