लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण, योजनाओं की दी गयी स्वीकृति

Updated at : 31 Aug 2024 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण, योजनाओं की दी गयी स्वीकृति

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों में शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी 6 प्रखंडों सहित नगर निकाय मिहिजाम के कुल 07 स्थानों में शिविर लगाया गया. जामताड़ा प्रखंड के पियालसोल व कुशबेदिया पंचायत भवन, नारायणपुर के दिघारी व शहरपुर, करमाटांड़ के कुरुवा, नाला के बंदरडीहा व जामदेही, कुंडहित के अम्बा व फतेहपुर के चापुडिया पंचायत व नगर निकाय मिहिजाम के वार्ड 03 एवं 04 अंतर्गत दुर्गा मंदिर, मिहिजाम शामिल है. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली. अपने अर्हता के अनुसार आवेदन किया. शिविरों में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. कई लाभुकों स्वीकृति-पत्र दिया गया. कुंडहित सीओ अमित किस्कू एवं जनप्रतिनिधियों ने जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों को 700000 का चेक दिया. सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत लाभुकों को धोती साड़ी दी गयी. शिविर में लोगों ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन जमा किया. लोगों को बेनिफिशियरी ओरिएंटेड योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. आयोजित शिविरों में कई लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया. इससे लाभुकों में खुशी देखी गयी. जिला स्तर से प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी ने शिविर का पर्यवेक्षण किया. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए स्टॉल विजिट कर विभागवार प्राप्त आवेदनों व इसके निष्पादन के संबंध में जानकारी ली. त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola