मां चंचला महोत्सव की तैयारी पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
मां चंचला महोत्सव की तैयारी पर हुई चर्चा

जामताड़ा. मां चंचला महोत्सव की तैयारियों को लेकर जामताड़ा नपं के वार्ड तीन में बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. मां चंचला त्रिदिवसीय त्रयोदस वार्षिक महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड-तीन स्थिति कुदालखुशु में बैठक हुई. “आमंत्रण-भक्तों के द्वार” कार्यक्रम के तहत यह बैठक हुई. बैठक में जामताड़ा नपं के पूर्व अध्यक्ष सह मां चंचला महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. बैठक में सभी ने स्वेच्छा से यह संकल्प लिया कि वे 16 जनवरी को आयोजित मां चंचला कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेंगे. माताओं ने आह्वान किया कि 15, 16 एवं 17 जनवरी को प्रत्येक घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनायें. बैठक में घर-घर आमंत्रण पहुंचाने, महोत्सव के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति देने सहित जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. जामताड़ा नगर में इस आयोजन के लिए वार्ड वार प्रभारी बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola