ePaper

दीदियों ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

Updated at : 26 Apr 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
दीदियों ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

सखी मंडल की दीदियों ने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले के नाला, कुंडहित और फतेहपुर प्रखंड अंर्तगत धोबना, पहाड़पुर, कुलडंगाल, बामुनडीहा, तुलसीचक, केराबानी गांव में सखी मंडल की दीदियों ने स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. सखी मंडल की दीदी ने पोस्टर-बैनर के साथ अपने-अपने गांव टोला में घूम घूमकर एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया. कहा कि इसमें क्या गरीब, क्या अमीर, क्या ऊंच-नीच सब को दरकिनार कर सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच भी सभी सखी मंडल की दीदियां घर से निकल कर रैलियां की. वोटर कार्ड, वोटर लिस्ट की त्रुटियों में सुधार से संबंधी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर और बीएलओ से संपर्क करने का आग्रह किया. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली बनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola