ePaper

श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में की दुबे बाबा की पूजा

Updated at : 04 Aug 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में की दुबे बाबा की पूजा

फतेहपुर. बांग्ला सावन की तीसरी सोमवार पर बांदरनाचा पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा अर्चना भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. बांग्ला सावन की तीसरी सोमवार पर बांदरनाचा पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा अर्चना भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई. मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से पूजा करवायी गयी. वार्षिक पूजा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में श्रद्धा भक्ति बना रहा. पूजा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर के मुख्य पुजारी विष्णुकांत पंडा ने मंत्रोच्चार व दूध, पवित्र जल से अभिषेक किया. जनेऊ, पान, सुपारी, नैवेद्य व खीर प्रसाद चढ़ा कर दुबे बाबा की पूजा की गयी. श्रद्धालुओं द्वारा लाये गये दूध, अरवा चावल, चीनी से खीर तैयार कर दुबे बाबा को समर्पित करने के उपरांत ब्राह्मण भोजन करवाया गया. श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया. मौके पर राजा बाबू, प्रमोद कुमार झा आदि श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola