देश मांझी परगना बाईसी की आक्रोश रैली छह अक्तूबर को

Updated:
विज्ञापन
देश मांझी परगना बाईसी की आक्रोश रैली छह अक्तूबर को

जामताड़ा. देश मांझी परगना बाईसी के जिला प्रभारी जगदीश मुर्मू एवं संताल परगना के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार हेंब्रम ने प्रेस कांन्फ्रेंस की.

विज्ञापन

जामताड़ा. देश मांझी परगना बाईसी के जिला प्रभारी जगदीश मुर्मू एवं संताल परगना के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार हेंब्रम ने प्रेस कांन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की. बताया कि राज्य के कुर्मी-कुड़मी समाज द्वारा आदिवासी बनने को लेकर किये जा रहे रेल रोको आंदोलन के विरोध में छह अक्तूबर को जनाक्रोश रैली का आयोजन होगा. बताया कि छह अक्टूबर को जामताड़ा गांधी मैदान स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद रैली मुख्य बाजार रोड होते हुए जुलूस के रूप में समाहरणालय तक जायेगी. सभा में तब्दील हो जायेगा. इसके बाद संगठन के पदाधिकारी उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपेंगे. रैली की सफलता के लिए मांझी, पाराणिक, नायके, गोडेत, परगनैत, देशमांझी, दिहरी, चाकलादार, बासकारिया को शामिल होने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola