गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जांच दल गठन का लिया गया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जांच दल गठन का लिया गया निर्णय

नाला. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में विभागों से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, आपूर्ति, पशुपालन, शिक्षा आदि विभागों से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में पशुपालन विभाग ने जानकारी दी कि हाल ही में 7 यूनिट बकरी एवं 20 यूनिट बत्तख लाभुकों के बीच वितरण किया गया है. वर्तमान में नयी किसी योजना का शुभारंभ नहीं हुआ है. चर्चा के दौरान कहा गया कि मवेशी या मुर्गी, बत्तख आदि पक्षी बीमारी से आक्रांत होने पर 1962 नंबर में कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया जा सकता है. सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलंत वाहन के द्वारा मवेशियों की जांच कर इलाज भी किया जा रहा है. आपूर्ति विभाग की ओर से बताया गया कि बड़ारामपुर, दलाबड़, धोबना, कुलडंगाल, महूलबना, टेशजोड़िया आदि लैंप्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया है. धान खरीदने के लिए आगे भी तिथि बढ़ाने की संभावना है. निबंधन के बाद किसानों से धान लेने में लैंप्स संचालकों की ओर से आनाकानी करने संबंधी सवाल सदस्यों द्वारा उठाए गये, जिस पर त्वरित ध्यान देने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में संचालित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 15 आयु के बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन चलाई जाने की जानकारी दी. गैस की कालाबाजारी रोकने तथा इसके लिए जांच दल गठन करने का निर्णय लिया गया है. बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने कहा कि सरकार की ओर से जनहित में जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उसका शत-प्रतिशत लाभ योग्य लाभुकों को मिले. इस दिशा में सजग होकर सभी को काम करने की जरूरत है. मौके पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उप प्रमुख समर माजी, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, बीएसओ सोन प्रकाश, चिकित्सा पदाधिकारी रामकृष्ण बाबू, बीसीओ कुणाल भारती, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola