कसियाटांड़ से साइबर आरोपी मनोज मंडल गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कसियाटांड़ से साइबर आरोपी मनोज मंडल गिरफ्तार

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. डीएसपी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में एसआइ विनोद सिंह, एएसआइ स्टेनली हेंब्रम व अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के कसियाटांड़ स्कूल के समीप साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. साइबर अपराध करते कसियाटांड़ गांव के मनोज मंडल को गिरफ्तार किया गया. इसके पास से तीन माेबाइल, नौ सिम, पांच एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड व एक आधार कार्ड जब्त किया गया. साइबर आरोपी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 54-2025 दर्ज कर जेल भेज दिया गया. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एचडीएफसी बैंक एवं अन्य बैंकों के क्रेडिट, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसे में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रिन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था. अभियुक्त मनोज मंडल के विरुद्ध पूर्व में साइबर ठगी का मामला दर्ज है. बताया कि ये बिहार, प. बंगाल, ओडिशा के लोगों से ठगी करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola