ePaper

समाज कल्याण समिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 14 Aug 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
समाज कल्याण समिति में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वीरेंद्र मंडल ने किया सम्मानित

विज्ञापन

जामताड़ा. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समाज कल्याण समिति जामताड़ा के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. नन्हे-मुन्ने बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं और शहर के प्रमुख डांस ग्रुप्स ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से माहौल देशप्रेम से भर दिया. सेंट एंथोनी, सेंट जोसेफ, डीएवी, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल और विभिन्न डांस एकेडमियों के छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुर्गादास भंडारी ने किया. डांस प्रतियोगिता में एकल व समूह श्रेणी के विजेताओं को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. शहर के सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और समिति सदस्य इस आयोजन के साक्षी बने. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. सम्मान और पुरस्कार देकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य रहा. मौके पर मुख्य रूप से सैकड़ों की संख्या में शहरवासी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola