ePaper

भाकपा की बूथ स्तरीय जन विश्वास यात्रा 25 सितंबर से : जिला सचिव

Updated at : 21 Sep 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा की बूथ स्तरीय जन विश्वास यात्रा 25 सितंबर से : जिला सचिव

पीडब्ल्यूडी परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जामताड़ा जिला के कार्यकारिणी की बैठक हुई.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड के पीडब्ल्यूडी परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जामताड़ा जिला के कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्षता कालीपद राय ने की. बैठक में जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया शामिल हुए. राज्य परिषद के सदस्य पशुपति कोल ने माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया. कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की. कहा कि वह छात्र नेता से पार्टी के महासचिव तक बने वे एक प्रखर वामपंथी विचारधारा के नेता थे. उनके चले जाने से निश्चित रूप से वामपंथी एकता पर प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता. जिला सचिव मालपहाड़िया ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक बूथ स्तरीय जन विश्वास यात्रा का आयोजन किया जायेगा. तीन अक्तूबर को फतेहपुर के साल बागान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. मौके पर विमलकांत घोष, मिहिर मंडल, सोनहरी हेंब्रम, आयेन माझी, सत्यवान बेसरा, परितोष घोष, सुरेश दास, गोपीनाथ मंडल, बलराम राय, रत्नाकर माझी, नुनुधन मुर्मू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola