भाकपा माले ने चारु मजूमदार का मनाया शहादत दिवस

Updated:
विज्ञापन
भाकपा माले ने चारु मजूमदार का मनाया शहादत दिवस

कुंडहित. भाकपा माले कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव चारु मजूमदार की 53वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

कुंडहित. भाकपा माले कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव चारु मजूमदार की 53वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी. इस दौरान उनके चित्र पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने फूल अर्पित कर उनका संस्मरण किया. अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा ने की. वहीं झंडोत्तोलन मनेश्वर सोरेन ने किया. भाकपा माले के जिला सचिव सुनील राणा ने कहा कि भाकपा माले के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड चारु मजूमदार के अधूरे सपनों को पूरा करना है, जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं के दृढ़ संकल्प दोहराया. सभी ने उनके विचारों और जनसंघर्षों को और आगे ले जाने की शपथ ली. सदस्यता विस्तार करने का निर्णय लिया गया. मौके पर आशा मिर्धा, सूरज मिर्धा, ममता राणा, सुनील राणा, सचिन राणा, समीर कर्मकार, सीता कर्मकार, बाबूसिंह मुर्मू, मायनो मुर्मू, हरिदास मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola