सीपीआइ ने पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक को किया याद

Updated:
विज्ञापन
सीपीआइ ने पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक को किया याद

कुंडहित. लायकापुर गांव में पूर्व विधायक डॉ विश्वेश्वर खां की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गयी.

विज्ञापन

कुंडहित. लायकापुर गांव में पूर्व विधायक डॉ विश्वेश्वर खां की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गयी. इस अवसर पर स्मरण सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीपीआइ राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया, डॉ खां के ज्येष्ठ पुत्र हर प्रसाद खां, कनिष्ठ पुत्र गौतम खां, जिला सचिव गौर रवानी मौजूद थे. डॉ खां के पैतृक गांव लायकापुर मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर परिजनों, सीपीआइ के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने डॉ. खां के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया. कहा कि डॉ. विश्वेश्वर खां का सबसे बड़ा सपना था कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिले. इसी उद्देश्य से उन्होंने अजय बराज नहर परियोजना शुरू कराई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण यह योजना किसानों तक पानी नहीं पहुंचा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola