कुंडहित प्रखंड में धूमधाम से की गयी गौ माता की पूजा

Updated:
विज्ञापन
कुंडहित प्रखंड में धूमधाम से की गयी गौ माता की पूजा

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को गोवर्धन पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को गोवर्धन पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. हर वर्ष दीपावली के अगले दिन यह पर्व मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है. गौ माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सुख-संपन्नता प्रदान करती हैं, उसी प्रकार गौ माता अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी अमूल्य धन देती हैं. इस कारण गौ को संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय माना गया है. पौराणिक मान्यता के अनुसार आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी अंगुली पर उठाकर इंद्र के अहंकार को चूर किया था, तभी से इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की परंपरा चली आ रही है. इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने गायों को स्नान कराकर फूल-माला से सजाया-संवारा और उनकी विधिवत पूजा की. महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर पूजा में सम्मिलित हुईं और गौ आरती उतारीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola