कांग्रेसियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

जामताड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शोकसभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शोकसभा का आयोजन किया. इस अवसर पर दिशोम गुरु के चित्र पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, कांग्रेस प्रवक्ता इसरादुल आरसी आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभी ने शिबू सोरेन के योगदान को याद किया. उनके निधन पर गहरा शोक जताया. उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रगट की. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा. जिलाध्यक्ष दीपिका बसेरा ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने जीवन को झारखंड के लोगों के लिए समर्पित कर दिया था. कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे ने कहा कि शिबू सोरेन एक सच्चे नेता थे, जिन्होंने हमेशा गरीबों, आदिवासियों और दलितों के लिए काम किया. उनके निधन से पूरे राज्य को क्षति पहुंची है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, कांग्रेस प्रवक्ता इसरादुल आरसी, युवा मोर्चा अध्यक्ष तनवीर आलम, अभय कुमार पांडेय, कालीचरण सरखेल, मुखिया मिरुदी सोरेन, मंगली मुर्मू, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कुमारी, अजीत दुबे, मंडल अध्यक्ष राजकुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष दाउद अंसारी, भागीरथ पंडित, अशोक नायक, सेवा दल के श्याम नंदन सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola