कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस का वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू

जामताड़ा. कांग्रेस पार्टी ने शहरडाल पंचायत अंतर्गत तेलईपाड़ा गांव में शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया.

विज्ञापन

जामताड़ा. कांग्रेस पार्टी ने शहरडाल पंचायत अंतर्गत तेलईपाड़ा गांव में शनिवार को वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दाऊद अंसारी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता का वोट है, परंतु आज जनादेश को लूटकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. यह अभियान विरोध नहीं, बल्कि जन-जागरण का प्रतीक है, ताकि लोग अपने मताधिकार की रक्षा के प्रति सजग रहें. अभियान के दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. अभियान के तहत 80 हजार लोगों से हस्ताक्षर लेने और उन्हें वोट के महत्व से अवगत कराने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर कालीदासी किस्कू, दुर्योधन किस्कू, मिराज अंसारी, इमरान अंसारी, इकबाल अंसारी, सादाब अंसारी, फिरोज अंसारी, सुनीलाल टुडू, लखीराम किस्कू, सोनामुनी देवी सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola