भरचंडी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का समापन

सदर प्रखंड के भरचंडी में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन शनिवार को हुआ.
जामताड़ा. सदर प्रखंड के भरचंडी में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन शनिवार को हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. भाजपा नेता का ग्रामीणों ने स्वागत किया. मशहूर संकीर्तनिया ने बांग्ला में धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि हरिनाम कीर्तन सह भागवत कथा के आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा. कहा कि हरिनाम कलयुग का मूल मंत्र है. कीर्तन के माध्यम से गायक भारत के प्राचीन परंपराओं एवं आध्यात्मिक चेतना जनमन के हृदय तक पहुंचाती है., इससे लोगों में आध्यात्मिक रुचि बढ़ती है.मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










