सभी अधूरी योजनाओं को शीघ्र करें पूर्ण : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
सभी अधूरी योजनाओं को शीघ्र करें पूर्ण : बीडीओ

फतेहपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास सहित आदि कर्मयोगी योजना की प्रगति को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास सहित आदि कर्मयोगी योजना की प्रगति को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार दास ने की. बीडीओ ने सभी कर्मियों को अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके. कहा कि योजनाओं को सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर उतारना ही असली विकास है. बैठक में मनरेगा के तहत लंबित कार्यों, मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने, भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की. बैठक में बीपीआरओ हरिपद रूई दास, बीपीओ प्रदीप टोप्पो, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola