ePaper

स्वच्छ भारत अभियान प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य : गुलशन जहां

Updated at : 31 Jul 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य : गुलशन जहां

नागरिक फीडबैक अभियान को लेकर जन-जागरूकता और भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ के गुलाब राय गुटगुटिया हाई स्कूल में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025’ के अंतर्गत नागरिक फीडबैक अभियान को लेकर जन-जागरूकता और भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल कैंप के सभी शिक्षक गण, पदाधिकारी, कर्मियों तथा सभी छात्र एवं छात्राओं से मोबाइल के माध्यम से “सिटिजन फीडबैक ” भरवाया गया. इस प्रखंड वास समन्वयक ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया. कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है. अपने-अपने मोबाइल फोन से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत नागरिक फीडबैक प्रदान किया. यह सहभागिता इस बात का प्रतीक है कि कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. अपील किया कि अपने गांव और समुदाय में जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि जामताड़ा जिला स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर आ सके. मौके पर प्रखंड समन्वयक मो आलम अंसारी, जलसहिया गुलशन जहां, सरिता देवी एवं ग्रामीण इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola