जन्माष्टमी पर गुरुकुल के बच्चों ने दिखाई श्रीकृष्ण लीला

Updated:
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर गुरुकुल के बच्चों ने दिखाई श्रीकृष्ण लीला

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के जीएमजीए वन बाबा गुरुकुल भरकट्टा कालाझरिया में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के जीएमजीए वन बाबा गुरुकुल भरकट्टा कालाझरिया में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर गुरुकुल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. करीब 29 विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर झांकियां निकाली और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटक प्रस्तुत किया. बच्चों के अभिनय और सजावट ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य शंभू मंडल कहा कि श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं. धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश का संदेश जीवन में आत्मसात करना जरूरी है. इस मौके पर शिक्षक आलोक राय, धीरज राय, सरवन तिवारी, मोहन टुडू, सोनी कुमारी, ऊषा कुमारी, तुम्पा कुमारी, ममता कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola