ePaper

अवैध रूप से बिजली जलाने का मामला थाने में दर्ज

Updated at : 27 Nov 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध रूप से बिजली जलाने का मामला थाने में दर्ज

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 130/25 के दर्ज किया गया है. मामला कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा करमाटांड की ओर से दर्ज कराया गया है. जांच दल ने 26 नवंबर को जादूडीह, डाभाकेंद्र, दक्षिणीडीह, मुरलीपहाड़ी और जेरुवा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान रियासत हुसैन, मोहम्मद इस्लाम, आलम अंसारी, सबिला खातून, हरिहर प्रसाद सिंह व मंसूर अंसारी सहित कई लोग बिजली के अवैध कनेक्शन का उपयोग करते पाये गये. अभियान का नेतृत्व एसडीओ अजय कुमार दास ने किया. जांच में लगभग 13 फीट पीवीसी तार भी जब्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola