भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार रथ रवाना

दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष प्रचार रथ को रवाना किया गया.
फोटो – 03 प्रचार रथ रवाना के मौके पर वीरेन्द्र मंडल व अन्य नेता गण जामताड़ा. दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष प्रचार रथ को रवाना किया गया. इस प्रचार रथ को वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल व प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रचार रथ जामताड़ा, नाला व सारठ विधानसभा के अंश करमाटांड़ के सभी बूथों में सीता सोरेन के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रचार रथ के माध्यम से सीता सोरेन के पक्ष में आम लोगों से वोट करने की अपील की जायेगी. कहा जिले के सभी जनमानस का जनाधार भाजपा के प्रति है. भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से चुनाव जीत रही हैं. केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




