मनरेगा की योजनाओं का बीपीओ कार्यस्थल पर जाकर करें जांच : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा की योजनाओं का बीपीओ कार्यस्थल पर जाकर करें जांच : डीडीसी

नारायणपुर. डीडीसी निरंजन कुमार ने सोमवार को मदनाडीह और मंझलाडीह पंचायतों में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. डीडीसी निरंजन कुमार ने सोमवार को मदनाडीह और मंझलाडीह पंचायतों में मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने आम की बागवानी, सिंचाई कूप, अ्बुआ आवास सहित कई योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. डीडीसी ने निर्देश दिया कि मनरेगा से जुड़े सभी अधिकारी विशेषकर बीपीओ और अभियंता केवल ऑफिस में बैठकर कार्यों का सत्यापन न करें, बल्कि योजना स्थल पर जाकर वास्तविक स्थिति का भौतिक निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि योजनाओं की डिमांड और एमआइएस की स्वीकृति तभी दी जाए जब स्थल निरीक्षण के बाद यह सुनिश्चित हो जाए कि कार्य नियमों के अनुरूप चल रहा है. कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मनरेगा की योजनाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए. ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सके. अबुआ आवास योजना में डीडीसी ने कहा कि मजदूरी भुगतान समय पर होनी चाहिए. भुगतान की राशि सीधे लाभुक या उसके परिवार के सदस्यों के खाते में ही जानी चाहिए. डीडीसी ने कार्यस्थल पर बोर्ड, मजदूरों की उपस्थिति पंजी और कार्य में प्रगति की जांच की. मौके पर मनरेगा बीपीओ वाणीव्रत मित्रा एवं करुणा कुमारी, कनिष्ठ अभियंता रवि उरांव, कैलाश कुमार, बीएफटी नेपाल कर्मकार, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola